मूलनायक प्रमोद (रिंकू) बटोही/करनाल/हरियाणा
1 नवंबर करनाल हरियाणा के जिला करनाल मधुबन में स्थित जे डी पब्लिक स्कूल में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे स्कूल के बच्चों सहित अध्यापकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।इस मौके पर स्कूल प्रबंधन की तरफ़ से बच्चों के लिए कईं तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ भागीदारी दिखाई।बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में हरियाणा दिवस पर अपने विचार रखे।इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल सविता वर्मा ने बच्चों को हरियाणा प्रदेश के बारे में विस्तार से बताया और हरियाणा की संस्कृति और इतिहास के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।इस मौके पर मयंक,उमंग,दीक्षा,पायल,आदित्य,रिमझिम,आशा,सिरजना,वंशिका,रश्मिता,अनुष्का,आशा,गणिका,नमन,वंश,विकास गुप्ता,स्नेहा,अमित,सौरभ इत्यादि बच्चे मौजूद रहे ।

