मूकनायक /प्रमोद (रिंकू) बटोही
करनाल /हरियाणा
अपने और अपने परिवार के सुनहरे भविष्य के लिए युवा विदेश की तरफ़ रूख कर रहे है।इसी कड़ी में करनाल जिले के दो युवक सुनहरे सपने बसाकर विदेश के लिए 22 अक्तूबर को घर से निकले थे।एक 24 वर्षीय ऋतिक जांबा निवासी दूसरा दादूपुर निवासी 40 वर्षीय पवन जिन्हें डोंकरो ने ईरान में अगवा कर लिया।उन्हें डोंकर गिरोह ने बंदी बना कर पिटा गया और 20 लाख की फिरौती माँगी गई। युवकों के परिजनों ने बताया कि डोंकरो ने युवकों को नग्न करके डंडों से पीटा और वीडियो बनाकर ह्वाट्सऐप पर भेजी और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं भेजे तो युवकों के अंगों को बेच देंगे।परिजनों द्वारा मामले की सूचना पुलिस में दर्ज करा दी गई है ।

