Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीराजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर बूंदी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का...

राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर बूंदी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता प्रेम नारायण सिंह

बूंदी – कल दिनांक 26 सितंबर -25 (शुक्रवार)को महावीर मैरिज गार्डन (देवपुरा) बूंदी में आयोजित राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर बूंदी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन अत्यंत शानदार एवं सुचारू रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम को शानदार एवं सुनियोजित तरीके से संपन्न कराने के लिए कार्यक्रम के संयोजक महोदय रामचरण मीणा , सह संयोजक अमर सिंह बैरवा , सह संयोजक इंद्र सहाय मीणा, जिला अध्यक्ष धनराज मीणा , जिला महामंत्री जवाहर लाल मेघवाल , तथा जिले के समस्त पदाधिकारीयों को लाखेरी टीम के समस्त पदाधिकारीयों को आभार एवं शुक्रिया । कार्यक्रम अपेक्षा से ज्यादा प्रभावशाली एवं अत्यंत बेहतर रहा । जिला अध्यक्ष धनराज मीणा एवं संयोजक महोदय राम चरण जी मीणा द्वारा शिक्षकों के जीवन में आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं को 25 सूत्री मांग पत्र के जरिए सरकारी तंत्र के समक्ष प्रभावशाली तरीके रखकर इन्हें समाधान करने पर बल दिया। सम्मेलन के दौरान सबसे खास बात यह रही कि कार्यक्रम की शुरुआत से कार्यक्रम की समाप्ति तक निरंतर चलता रहा एवं मुख्य अतिथियों द्वारा शिक्षक संबंधी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। तथा कार्यक्रम के अंत में भोजन की शानदार व्यवस्था रही ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments