Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीबाछौला पंचायत के जर्जर पटवार भवन में बैठने को मजबुर हुआ पटवारी

बाछौला पंचायत के जर्जर पटवार भवन में बैठने को मजबुर हुआ पटवारी

मूकनायक राजस्थान बूंदी

जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा

बूंदी – नैनवा तहसील के ग्राम पंचायत बाछौला में 50 साल पहले बना पटवार मंडल भवन वर्तमान में जर्जर हालत में हैं और उसी भवन में बैठकर पटवारी जनता का काम कर रहा है।
वर्तमान में लगातार तेज बरसात होने के कारण कहीं छत टपकती है तों कही दिवार गिरने का डर सताता रहता है।
भवन में की जगह लीकेज हो रहा है तों कही जगह दिवारे क्रेक हो गई है ।

पटवारी यहां अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे है

यही हाल रहा तो किसी दिन गंभीर दुर्घटना भी हो सकती है।
बाछौला पंचायत में आज से कहीं दशकों पहले बने सरकारी भवन जैसे पटवार घर व ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए शौचालय आदि अपने अस्तित्व को खोते नजर आ रहे हैं क्योंकि प्रशासन द्वारा इन्हें बना तो दिया गया था लेकिन लंबे समय से इनका मेंटेनेंस व रखरखाव नहीं हो पाया और न हीं इनका नवीनीकरण हो पाया बस कागजों में प्रार्थना पत्र लिख के देने से आज तक इनका निवारण नहीं हो पाया।

बाछौला पटवारी छोटु लाल जाट का कहना है कि हर दम भय के वातावरण में उनके नीचे बैठे रहते हैं जो कभी भी हादसों का बुलावा आ सकता है। ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments