Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीअपहरण फिरौती मामले में फरार इनामी वारंटी गिरफ्तार

अपहरण फिरौती मामले में फरार इनामी वारंटी गिरफ्तार

मूकनायक राजस्थान बूंदी

जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा

बूंदी – करवर थाना पुलिस ने एक वर्ष से फरार अपहरण ,फिरौती के मामले में वांछित एक स्थाई वारंटी पूरणमल को गिरफ्तार किया। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना अधिकारी मुकेश यादव ने बताया कि केस न. 150/2024 एफ.आई.आर. न. 127/2024 धारा 364 क, 327, 395 आईपीसी व 3(2)(V), 3(2)(Va) sc/st act में वांछित आरोपी पूरणमल पुत्र पांचुलाल निवासी लीला की ढाणी खटकड थाना अजीतगढ जिला नीम का थाना पिछले एक वर्ष से अपहरण व फिरौती के मामले में वांछित चल रहा था। जिस पर एक हजार का इनाम भी था। उक्त प्रकरण में पूर्व में छ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मुखबिर, सूचना तंत्र की सहायता से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments