मूकनायक प्रवीण बटोही/हरियाणा/पानीपत।
आज पानीपत स्थित इंडियन ऑयल में 79वें स्वतंत्रता मौके पर एक कार्यक्रम रखा गया ।इस प्रोग्राम में इंडियन ऑयल में उत्कृष्ट कार्य कर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।इसी कड़ी में 15 वर्षों से इंडियन ऑयल में अपनी सेवाएं दे रहे गुरविंदर ब्राह्मणीय को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि इन 15 वर्षों में इंडियन ऑयल के साथ कार्य करते हुए मुझे देश की ऊर्जा सुरक्षा, प्रगति और आत्मनिर्भरता में योगदान देने का गौरव प्राप्त हुआ। यहाँ की कार्य संस्कृति, सहयोग और प्रेरणा ने मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर यह अहसास और भी खास हो जाता है कि हम अपने राष्ट्र के विकास एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं। इंडियन ऑयल परिवार का सदस्य बनकर मुझे गर्व है, और मैं भविष्य में भी कंपनी तथा देश की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
इस मौके पर उनके साथ परिवार के सदस्य उनके पिता रामरत्न,माता बिमला देवी,पत्नी सुमन,और दोनों बेटे साथ थे। सहभागियों,मित्रों और रिश्तेदारों ने उन्हें बधाई दी।

