

मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
बूंदी – आज दिनांक 28 जुलाई 2025 को भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला बूंदी के पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार बैरवा के नेतृत्व में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद बड़े भाई चन्द्र शेखर आजाद के आदेशानुसार झालावाड़ के सरकारी स्कूल के मामले को लेकर मुख्य मंत्री के नाम जिला कलेक्टर महोदय बूंदी को ज्ञापन दिया l जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार बैरवा ने बताया है कि राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत ढह जाने से 7 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। और 30 से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल है जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। जर्जर इमारतें घटिया निर्माण सामग्री और भ्रष्ट ठेकेदारी व्यवस्था ने सरकारी स्कूलों को कब्रगाह में तब्दील कर दिया है ये हादसे नहीं हत्याएं है। यह सरकारी लापरवाही भ्रष्ट इंजीनियरिंग और नेताओं की उदासीनता का नतीजा है जिसने इन मासूमों की जान ले ली।भीम आर्मी संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चंद्रशेखर आजाद जी ने कई बार विद्यालयों के जर्जर स्थिति को लेकर चिंता प्रकट की थी। 3 फरवरी 2025 को लोकसभा में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए भी इस विषय को उठाया था। लेकिन सरकारों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।अगर सरकार अब भी चुप रही तो यह साफ हो जाएगा कि उन्हें न बच्चों की जान की परवाह है न शिक्षा की, जनता को समझना होगा कि अगर आज किसी और का बच्चा मरा है तो कल किसी और के घर का चिराग बुझ सकता है।यह लापरवाह भ्रष्ट और असंवेदनशील सिस्टम एक-एक कर मासूमों की बलि लेता रहेगा। हमारी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है।राजस्थान सरकार से हमारी मांगे हैं।(1) इस घटना में जिम्मेदार अधिकारियों को बर्खास्त कर उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। (2) शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किया जाए। (3) मृतकों के पीड़ित परिवारों को एक एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, एक सरकारी नौकरी l (4) घायल बच्चों को 50- 50 लाख रुपए तथा निशुल्क सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान कि जाए और इस घटना से कोई शरीरिक विकलांगिता हो जाए तो उन्हें भी सरकारी नौकरी का प्रावधान हो।इस ज्ञापन में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मांगी लाल बैरवा, पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार बैरवा, के पाटन तहसील पूर्व अध्यक्ष पूर्णमल चंद बैरवा, मोहन लाल बैरवा, सुखवेंद्र बैरवा, छोटू लाल बैरवा, आजाद समाज पार्टी जिला महामंत्री नाथु लाल बैरवा, दुर्गा शंकर बैरवा, रघुवीर बैरवा, मनोज कुमार, राजेंद्र बैरवा, लेखराज बैरवा, हेमपाल राठौड़, सुनील वर्मा, दुर्गा लाल बैरवा, भैरू लाल मेघवाल, प्रभु लाल मेघवाल आदि भीम सैनिक मौजूद रहे l

