मूकनायक/ पत्रकार रोहित भाटिया
बावल/ रेवाड़ी /हरियाणा
आज 30 जून.2025 को धम्म भूमि श्रेष्ठ जीवन के लिए एक आंदोलन से पहुंचे श्रद्धेय भंते धम्म शील के सानिध्य में भगत सिंह बोद्ध ने गत 18 जून 2025 को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर चुकी परम् शांति को प्राप्त अपनी माताश्री श्रीमती गेंदी देवी की याद में स्वर्ग आश्रम ढालियावास में अस्थि कलश के साथ एक आम का पौधा रोपित किया। यह पौधा न केवल उनकी यादों को सहेजगा, बल्कि आने वाले समय में फल, छांव, जीवन और प्रेरणा देता रहेगा। मातृप्रेम की यह हरियाली शांति, सद्भाव और सेवा का प्रतीक बनकर हमारे जीवन को प्रेरित करती रहेगी। इस अवसर पर भगत सिंह बौद्ध, रेशम देवी, मोनिका, शीतल, अजीत सिंह भूड़पुर, राजेश कुमार थिरान, होमिका,बलवंत सिंह सहित मौजूद रहे।

