Thursday, February 26, 2026
Homeहरियाणाआजाद समाज पार्टी द्वारा कमेटी का किया गठन

आजाद समाज पार्टी द्वारा कमेटी का किया गठन

मूकनायक/ रमेश पोडिया संपादक हरियाणा

हरियाणा/कुरुक्षेत्र


आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चन्द्रशेखर आजाद, प्रदेशाध्यक्ष रामेप्रधान और जॉन प्रभारी मंदीप टोपरा के आदेशानुसार जिलाध्यक्ष कुरुक्षेत्र संजीव आंबेडकर के द्वारा सुनील कुमार शाहबाद विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है।
संजीव आंबेडकर ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। सुनील कुमार ने अपनी नियुक्ति के लिए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चन्द्रशेखर आजाद, प्रदेशाध्यक्ष रामेप्रधान, जॉन प्रभारी मंदीप टोपरा और जिलाध्यक्ष संजीव आंबेडकर का आभार व्यक्त किया है।
सुनील ने कहा कि वह डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर साहब कांशीराम जी की विचारधारा बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे और पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पार्टी के लिए कार्य करेंगे।संजीव अंबेडकर ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के इसी तरह सदस्यों को जोड़ा जाएगा और आजाद समाज पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments