मूकनायक /मनोज बुलाण
गुरूग्राम /हरियाणा
22 जून
परिवर्तनकारी साहित्य मंच द्वारा रविवार को नारनौल के अंबेडकर भवन में पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के जाने- माने कवि सुंदरलाल उत्सुक की नव प्रकाशित कृति ‘संघर्ष के प्रतीक बाबा साहब का विमोचन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान रहे जबकि महिला कॉलेज अटेेेली के प्राचार्य डॉ. प्रवीण यादव, प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता बीसी गोठवाल, राष्ट्रीय खेल पदक विजेता बाबूलाल चोरेड विशिष्ट अतिथि रहे। मंच के अध्यक्ष डॉ. शिवताज सिंह ताज ने इस पुस्तक की सम्यक समीक्षा प्रस्तुत की। मंच संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता रविंद्र सैनी ने किया जबकि मंच के सचिव मनोज बुलाण ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान ने परिवर्तनकारी साहित्य मंच की गतिविधियों की सराहना करते हुए कवि उत्सुक को उनकी नई कृति के लोकार्पण पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि इस तरह के समारोह निरंतर होते रहने चाहिए जो कि समाज को सही रास्ता दिखाते हैं। बाबा सहाब पर लिखित यह काव्य संग्रह भारत रत्न अंबेडकर के जीवन परिचय के साथ उनके संघर्ष की सच्ची घटना है। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रवीण यादव, बीसी गोठवाल, बाबूलाल चोरेड ने कहा कि कवि सुंदरलाल उत्सुक के लेखन में निरंतरता ही इनका प्रशंसनीय पहलू है जो कि वर्तमान दौर में बहुत कम नजर आती है। इस अवसर पर कवि नेमीचंद शांडिल्य ,सभाचंद दुबलाना, धर्मपाल, सुनील पागल आदि ने समीक्षा की। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान चंदन सिंह जालवान, मदनलाल डाडैया, प्राचार्य सुनील कुमार, डॉ.रणपाल सिंह, बिशन कुमार, भीम सिंह सूठवाल, सोमदत्त वर्मा, राजहंस शास्त्री, कामरेड सुभाष, शेर सिंह, सतीश प्रवक्ता, मंच के कोषाध्यक्ष रामकिशन मरोडिया, सुनील प्रवक्ता, इंद्राज बीएलओ, अश्विनी बौद्ध, सुमित जिनागल, रिटायर्ड मैनेजर महाबीर सिंह सांभरिया, रामानंद पनवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि अध्यापक उत्सुक महेंद्रगढ़ जिले के अटेली खंड के गांव गणियार के निवासी है तथा अभी तक सामाजिक, तार्किक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से संबंधित नौ पुस्तके लिख चुके हैं।
फोटो कैप्शन-22-1-मास्टर सुंदरलाल उत्सुक की नव प्रकाशित कृति ‘संघर्ष के प्रतीक बाबा साहब’ का विमोचन करते हुए।

