

मूकनायक राजस्थान बूंदी
संवाददाता – प्रेम नारायण
बूंदी – खटकड कस्बे में चल रही 9वी क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन। समापन में मुख्य अतिथि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजीव लोचन गौतम , विशिष्ट अतिथि बूंदी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकरण मीणा , अध्यक्षता युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव जितेंद्र शर्मा ने की । इस दौरान युवा प्रदेश महासचिव गिरिराज मीणा भीमगंज , युवा नेता वीरेंद्र लटाला , समाजसेवी प्रिंस व्यास , सुनील पोसवाल गोलू मीणा , बंटी पांचाल , उप सरपंच लोकेश बैरागी , लोकेश बागड़ी इत्यादि उपस्थित रहे । आयोजक सदस्य अनिल व्यास ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया तथा साथ ही अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया तथा खेल को खेल की भावना से खेलते हुए ग्रामीण प्रतिभावों को निकलकर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है । राष्टगान के पश्चात अहमदाबाद में दुर्घटना ग्रस्त हुए विमान के मृतकों के लिए 2 मिनिट का मौन रख कर श्रंद्धाजलि अर्पित किया ।
फाइनल मुकाबला महाकाल सुपर किंग्स और ऑल स्टार के बीच हुआ , जिसमें ऑल स्टार विजेता रही , प्रतियोगियों में मेन ऑफ द मैच और बेस्ट बेस्टमैन दोनों ही डॉक्टर केदार रहे , वहीं बेस्ट बॉलर हिमांशु शर्मा रहे । प्रथम विजेता टीम को 21000/- रुपए व उप विजेता टीम को 10000/- रुपए का इनाम दिया गया

