Thursday, February 26, 2026
Homeहरियाणागुरु गद्दी शुक्रताल धाम के लिए जत्था रवाना: एडवोकेट अशोक कुरलन

गुरु गद्दी शुक्रताल धाम के लिए जत्था रवाना: एडवोकेट अशोक कुरलन

मूकनायक /पत्रकार रमेश पोडिया

करनाल/ हरियाणा

असंध 10 जून । असंध क्षेत्र के दर्जनों गांव से श्रद्धालु सतगुरु रविदास जी महाराज सतगुरु समनदास महाराज गुरु गद्दी शुक्रताल धाम के लिए रवाना। इसी कड़ी में जलमाना गांव से श्रद्धालु 2 बसो और 12 गाड़ियों में सवार होकर गुरु गद्दी शुक्रताल के लिए सतगुरु रविदास जी सतगुरु समनदास महाराज के जयकारे का श्रद्धा भाव से उद्घोष करते हुए उत्साह पूर्वक रवाना हुए। जानकारी देते हुए पूर्व विधायक बनवारी लाल कुरलन के पुत्र एडवोकेट अशोक कुरलन ने कहा कि सत्संग के माध्यम से सतगुरु स्वामी समनदास महाराज ने समाज को जोड़ने का लगभग 100 वर्ष की आयु तक सतगुरु रविदास जी महाराज के बताए मार्ग पर लोगों को जोड़ने का अथक प्रयास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के महात्माओं के मार्गदर्शन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु गद्दी शुक्रताल धाम के लिए यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर डॉ रमेश पोडिया,पूर्व सरपंच सुलतान सिंह,जयपाल विटोए पाला राम,जयनारायण आदि ने बताया कि असंध क्षेत्र के दर्जनों गांव सहित जलमाना क्षेत्र से श्रद्धालुओं का जत्था श्रद्धा और सेवा भावना के साथ अपने सतगुरु के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जलमाना से भी मंगलवार को श्रद्धालुओं का जत्था गुरु गद्दी शुक्रताल धाम में शामिल होने को रवाना हुआ शुक्रताल धाम पहुंच श्रद्धालु अपने ईष्ट अपने सतगुरु को बंदगी करेंगे और रात्रि में सत्संग का भरपूर आनंद लेंगे और सायं 4 बजे सतगुरु हरिदास जी महाराज के स्थान से चलने वाली विशाल झांकी में शामिल होंगे उन्होंने कहा कि बीच रस्ते हर्ष वर्ष की भांति श्रद्धालुओं के लिए सेवादारों द्वारा नाना प्रकार के व्यंजनों के भंडारे लगाए हुए है। एडवोकेट अशोक कुरलन ने कहा कि गुरु गद्दी शुक्रताल धाम की शोभा मन को भा जाती है और वहां की व्यस्था और रख रखाव देख कर लोग दंग रह जाते है लाखों लोगों पहुंचने से सत्संग और भंडारे की शोभा को चार चंद लग जाते है उन्होंने कहा कि देश में सतगुरु रविदास जी महाराज सतगुरु समनदास जी महाराज के मानने वालों के लिए यह सबसे बड़ा सत्संग और भंडारा होता है जिसमें देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। इस अवसर पर जगदीश विटोए ,रामचंद्र सिहमार, करण सिंह,प्रकाश चंद,कृष्ण विटोए,राजबीर,रमेश सिहमार,श्याम लाल चौहान,प्रकाश पोडीय,राजबीर विटोये,रामकुमार सोलंकी,सतपाल पोडिय आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments