हरियाणा/करनाल/जलमाना/मूकनायक पत्रकार रमेश पोडिया।
करनाल के गांव जलमाना में शुक्रवार रात्रि मूलनायक पत्रिका के हरियाणा प्रदेश संपादक डॉ रमेश पोडिया के निवास पर सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें साध संगत ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सत्संग की जानकारी देते हुए सत्संग प्रेमी एस. के. मुंडे ने बताया कि अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन गुरु गद्दी ऊन और शुक्रताल धाम के संस्थापक सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज की बाणी के आदेशानुसार सतगुरु रविदास जी का सिमरन करलो,स्वामी सतगुरु समनदास जी की बाणी
के मार्ग पर चलते हुए इस साप्ताहिक सत्संग की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में गुरु प्रेमियों के घर पर सत्संग का आयोजन किया जाता है। जिसमें साध संगत दूर दराज से पहुंच कर सत्संग का लाभ उठाती है। उन्होंने कहा कि इस भव्य सत्संग में बाहर से आए संतो और मिशनरी गायकों द्वारा गाए भजनों एवं बाणी से जगत गुरु सतगुरु रविदास जी महाराज की महिमा का गुणगान किया जिसका साध संगत ने भरपूर आनंद लिया। एस के मुंडे ने कहा कि सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज ने पूरे देश में सतगुरु रविदास जी महाराज की बाणी का प्रचार प्रसार किया आज जो भी सतगुरु रविदास जी महाराज के बारे में जानता है उसमें उनका जीवन भर का प्रयास है। उन्होंने कहा कि स्वामी समनदास जी महाराज ने पैदल घूम घूम कर भोली भाली समाज को जागरूक किया उन्होंने कहा कि संतो महापुरुषों की बाणी और उनके विचारों पर चलकर ही हम अपने जीवन का उद्धार कर सकते है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज स्वामी समनदास जी महाराज धाम शुक्रताल में देश का सबसे बड़ा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन 10 ,11 जून को होगा जिसमें लाखों की संख्या में संगत पहुंचेगी जिसमें पहुंचने की उन्होंने लोगों से अपील की।
इस अवसर पर सत्संग का संचालन मास्टर इस्म सिंह ने किया। इस मौके पर प्रधान एस. के. मुंडे महात्मा,मिशनरी गायक एवं प्रचारक ज्ञानी राजेंद्र मेहरा,महात्मा टिंकू दास, डाचर और प्योंत सहित गांव जलमाना की भजन मंडली के गायक भल्ला राम,धर्म सिंह,जोगिंद्र सिंह ,पप्पू राम, गुरु प्रेमी,गांव जलमाना के ही भजन गायक भल्ला राम,धर्म सिंह, प्रकाश पोडिया, जीता राम बाल्मिकी, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य सतबीर सिंह सिहमार,नंबरदार मोती लाल चौहान,प्रकाश अध्यक्ष गुरु रविदास मंदिर कमेटी जलमाना, पाला राम,पाली राम, काला राम,अंग्रेज सिंह नेगल, राममेहर डोंकल, वैध प्रदीप डोंकल, राजेंद्र आल्हण, अजीत सिंह गोंदर,जनरायण विटोए, बलवान सिंह चौहान,मोजी राम,रामकिशन पौड़ियां, रामनिवास डोंकल,नवाब मिस्त्री, प्रवीन कुमार विटोए,रामपाल चौहान,जगदीश विटोए,कृष्ण कुमार, हरि सिंह विटोए,सतपाल सिंह,रामकिशन पौड़ियां,रामस्वरूप रोजले, राजबीर सिहमार,पाला राम डोंकल आदि उपस्थित रहे।

