Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीराजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर शाखा लाखेरी एवं इंदरगढ़ के चुनाव स्वामी विवेकानंद...

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर शाखा लाखेरी एवं इंदरगढ़ के चुनाव स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल लाखेरी में संपन्न हुए

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

बूंदी – राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर शाखा लाखेरी एवं इंदरगढ़ के चुनाव स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में संपन्न हुए जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश कुमार मीना प्रिंसिपल ने की मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष धनराज मीना विशिष्ट अतिथि सुरेश जिंदल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला महामंत्री जवाहर लाल मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीलाल मीना अतिविशिष्ट अतिथि जगदीश मीना, बाबू लाल सैनी रहे लाखेरी शाखा अध्यक्ष श्री गुलाबचंद मेवलिया एवं शाखा इंदरगढ़ के लिए श्री गोपाल महावर को सर्वसम्मति से चुना गया चुनाव पर्यवेक्षक श्री शिवराज सिंह मीणा एवं श्री लोकेश कुमार मीणा द्वारा नियुक्ति पत्र सोपा गया जिला सभा अध्यक्ष श्री अमर सिंह बैरवा ने बताया कि शाखाओं के पुनर्गठन एवं नवीनीकरण के क्रम में शाखा इंदरगढ़ एवं शाखा लाखेरी के लिए चुने गए ब्लॉक अध्यक्षों को अध्यक्षों को शेष कार्यकारिणी के गठन किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए जिला अध्यक्ष धनराज मीणा ने कहा कि संगठन बूंदी जिले में बहुत ही मजबूती के साथ खड़ा है एवं शिक्षक हितों के लिए हमेशा खड़ा रहेगा साथ शिक्षक समस्याओं का निदान संगठन की पूरी टीम के साथ मिलकर कर किया जाएगा जिला अध्यक्ष मीणा ने कहा कि कोई भी शिक्षक बिना किसी संकोच के संगठन को अपनी समस्याएं बता सकता है जिला महामंत्री जवाहरलाल मेघवाल ने कहा कि संगठन जिला मुख्यालय पर आपकी प्रत्येक समस्याओं का निदान करने के लिए तत्पर है प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश जिंदल ने संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं संगठन द्वारा किए गए कार्यों एवं आगामी योजनाओं के बारे में चर्चा की चुनाव मे शामिल ब्लॉक अध्यक्ष बूंदी मानमल मीणा,कार्यालय प्रभारी उदालाल मीना रामचरण मीना, दया शंकर मीना हरकेश बैरवा लाखेरी शाखा मंत्री हंसराज बैरवा देवकिशन पलिया शंकर लाल बसवाल महेश महावर अशोक सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे मंच संचालन लाखेरी सभाध्यक्ष चंद्रमोहन पलिया ने किया. इसी के साथ अम्बेडकर कल्याण परिषद लाखेरी की ओर से अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष रामशंकर बडोदिया ने नवपदोन्नत प्रिंसिपल मुकेश कुमार मीना लेक्चरर बाबू लाल सैनी देवकिशन सहित सभी शिक्षको का माला पहना कर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया व सभी शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की परिषद के विधिक सलाहकार ऐड विनोद कुमार बैरवा कोषाध्यक्ष बाबू लाल मेहरा कमलेश वर्मा बनवारी लाल बैरवा राजेंद्र प्रसाद बैरवा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments