Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीबैरवा समाज ने ट्राली पलटने से हुई दुर्घटना के मृतकों को...

बैरवा समाज ने ट्राली पलटने से हुई दुर्घटना के मृतकों को आर्थिक सहायता दिलवाने हेतु प्रदर्शन कर बूंदी जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता – प्रेम नारायण

बूंदी – आज दिनांक 4 .6. 2025 को बैरवा समाज विकास समिति के तत्वाधान में बैरवा समाज द्वारा 8. 5 .2025 को ट्राली पलटने से हुई दुर्घटना में मृतकों एवं घायलों को आर्थिक सहायता दिलवाने हेतु जिला प्रशासन के समक्ष प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सोपा।जिला कलेक्टर द्वारा जो जानकारी दी गई। उसमें तीन मृतकों को चिरंजीवी योजना में सहायता दी गई ।तथा दो मृतकों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक- एक लाख देने की बात कही गई। तथा घायलों को 20-20 हजार रुपए देने की बात कही गई। बैरवा समाज विकास समिति के पदाधिकारी गणों व घायलों व मृत्तकों के परिजनों की महात्मा गांधी गार्डन में बैठक हुई। उसमें यह निर्णय हुआ कि घायलों को 20-20रु हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई। वह बहुत कम है ।तथा धानु गांव निवासी मां और बेटी की मृत्यु हुई ।उनको एक-एक लाख देने की बात कही। वह भी अप्रासंगिक है। अन्य दुर्घटना में मृतकों व घायलों को जिस तरह से राशि स्वीकृत की जाती है ।उस अनुरूप अनुसूचित जाति बैरवा समाज के मृतकों वह घायलों को राशि स्वीकृत नहीं की गई इसका भी समाज ने निंदा की व भारी आक्रोश जताया। जिला अध्यक्ष बद्रीलाल बैरवा ने बताया कि जो आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। वह पर्याप्त नहीं है ।और आज यह निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार से मिलकर घायलों की आर्थिक सहायता बढ़ाने का एवं मृतकों को भी अधिक आर्थिक सहायता दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। जिन घायलों व मृतकों को आर्थिक सहायता दी गई। उस सूची से मिलान किया गया। उसमें बहुत सारे घायल छोड़ दिए गए ।इस विषय पर भी दोबारा जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। ज्ञापन देने वालों में रामप्रसाद बैरवा सभा अध्यक्ष, बद्रीलाल बैरवा जिला अध्यक्ष, सुखदेव बैरवा जिला महामंत्री ,गिरिराज बैरवा ऑडिटर ,शौपाल चंद्र बैरवा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ,प्रेम नारायण मेहरा सामाजिक कार्यकर्ता, श्रीमती उर्मिला बैरवा महिला सामाजिक कार्यकर्ता , श्रीमती मंजूबाला बड़ोदिया महिला उपाध्यक्ष,श्रीमती पुष्पा बेरवा महिला प्रचार मंत्री,सौभाग्य मल बैरवा ब्लॉक सचिव बूंदी ,महेंद्र कुमार बैरवा ब्लॉक अध्यक्ष बूंदी, गंगाराम बैरवा सांस्कृतिक मंत्री ,देवी शंकर बैरवा जिला उपाध्यक्ष ,सुरेश कुमार बैरवा जिला प्रचार मंत्री ,भंवर लाल बैरवा कोषाध्यक्ष ,रामदयाल बैरवा, हंसराज बैरवा ,छोटू लाल बैरवा चौतरफा का खेड़ा ,ओमप्रकाश बैरवा चौतरा का खेड़ा, शांतिलाल बैरवा इंदरगढ़ ,बद्रीलाल बैरवा चौतरा का खेड़ा, कन्हैया लाल बैरवा चौतरा का खेड़ा, दिलखुश बैरवा ,मुकेश कुमार बैरवा उपाध्यक्ष महावीर बैरवा, झाली जी का बराना ,कमलेश बैरवा भेरूपुरा ओझा ,छोटू लाल बैरवा खाकटा ,बनवारी लाल बैरवा धानु गांव, राहुल बैरवा चौतरा का खेड़ा, रंणजीत बैरवा ,हंसराज बैरवा ,महावीर प्रसाद बैरवा जमीतपुरा, सहित बैरवा समाज के गणमान्य समाज बंधु जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता, प्रदर्शन में उपस्थित रहे। रेड क्रॉस पर एक होकर के बैरवा समाज विकास समिति का बैनर लेकर के बैरवा समाज एकता जिंदाबाद एवं मृत्यु को घायलों को न्याय दो के नारे लगाते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचे ।जहां पर सुखदेव बैरवा जिला महामंत्री ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया तथा एक प्रतिनिधिमंडल श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय से वार्ता की। प्रदर्शन एवं ज्ञापन में लगभग 100 व्यक्ति सम्मिलित होकर के बैरवा समाज ने जिला कलेक्टर बूंदी को ज्ञापन दिया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments