
मूकनायक/राजस्थान/बूंदी
संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा
बूँदी – करवर थाना पुलिस ने जयपुर के एक व्यक्ति से ब्लैकमेल और लूटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों ने अमरूद का बाग बेचने का झांसा देकर पीड़ित को घर बुलाया फिर कमरे में बंद कर कपड़े उतरवाए वीडियो बनाया और सोने की चेन छीन ली साथ ही छेड़छाड़ का केस दर्ज करने की धमकी देकर ढाई लाख रुपए की मांग की। थाना अधिकारी मुकेश कुमार यादव ने बताया कि जयपुर निवासी पीड़ित ने 26 मई को शिकायत दी थी। उसने बताया कि बोरदा गांव के रामराज ने सोशल मीडिया पर कॉल कर अमरूद का बाग बेचने की बात कही थी। इसके बाद रामराज की पत्नी माया ने भी कॉल कर कहा की उन्हें पैसे की सख्त जरूरत है। बार-बार कॉल का लोकेशन भेजने खेत देखने का तकदा करने पर पीड़ित बोरदा गांव पहुंचा। वहां रामराज मीणा माया शिवराज निवासी सिसोला और संदीप कुमार निवासी माथुर ने उसे जबरन एक कमरे में धकेल खेल दिया। कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया माया ने छेड़छाड़ का केस दर्ज करने की धमकी दी सोने की चेन छीन ली और ढाई लाख रुपए की मांग की। आरोपियों ने चैन लौटाने की फोटो भी ली लेकिन दोबारा चेन छीन ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तकनीकी साष्य जुटाकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। महिला आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया बाकी तीनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर तीनों आरोपियों को जेल भिजवाया गया। थाना अधिकारी मुकेश कुमार यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों द्वारा दिए जूठे झांसे में पड़कर स्वयंम को मुसीबत में डालने से बचना चाहिए आजकल नए-नए तरीके से लोगों द्वारा टगी की जा रही है। स्वयम की सजगत ही बचाव का उपाय हैं। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की बातों को अनसुना करें या फिर पहले उसके द्वारा दिए जा रहे लालच कॉपर के बारे में परिजन वह पुलिस को सूचना दी ।

