Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीजीजा -साले पर चाकू से हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

जीजा -साले पर चाकू से हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

मूकनायक/राजस्थान/बून्दी

जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा

बूंदी – बूँदी मै एक व्यक्ति और उनके जीजा पर तीन युवकों द्वारा किए गए हमले के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी भंवर सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देशों पर पुलिस के द्वारा टीम का गठन कर त्वरित करवाई की गई थाना प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि यह घटना 22 मई को मीरा गेट क्षेत्र में हुई थी। पीड़ित अमित शर्मा ने बताया कि 22 मई शाम 5:30 वह अपने जीजा दीपक गोड के साथ मिरा गेट गए थे। वहां कोटा निवासी गोविंन्दा ने दीपक को देखते ही अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें पकड़ लिया और आरोपियों ने पाइप डंडे और चाकू से हमला किया। हमलावारों ने दीपक के सिर पर कई बार चाकू से वार किए। जब अमित ने बिच बचाव का प्रयास किया, तो उस पर भी डंडे से हमला किया गया। अमित के कान के पास भी चाकू से वार किया गया। पीड़ित के अनुसार गोविंन्दा सुमन पहले से ही उसकी बहन को ब्लैकमेल कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया मुख्य आरोपी गोविंन्दा को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया, जिसे हमले में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार हुए अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच थाना प्रभारी भंवर सिंह कर रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments