Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीअवैध जुआ खेलने वाले 4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,...

अवैध जुआ खेलने वाले 4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 91500 रूपए की राशि करी जब्त

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता शैतान सिंह बैरवा

बूंदी – बूंदी जिले में पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना इन्द्रगढ़ पुलिस ने सुमेरगंजमंडी के अणघोरा रोड स्थित खेल मैदान पर छापा मारा। यहां से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 91 हजार 500 रुपए की नकद राशि भी जब्त की।जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन और वृत्ताधिकारी लाखेरी नरेन्द्र नागर की निगरानी में थानाधिकारी दिनेश शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। मुखबिर की सूचना पर टीम ने रात में दबिश दी।गिरफ्तार आरोपियों में सुमेरगंजमंडी के अफरोज (48), इन्द्रगढ़ के मोहम्मद इसराईल उर्फ शानू (31), मेवाती मोहल्ला इन्द्रगढ़ के अकील (27) और गरमपुरा लाखेरी के शमशेर (35) शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस थाने में इनसे पूछताछ कर रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments