Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीनदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत...

नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत , डडवाडा गांव में छाया मातम

मूकनायक /राजस्थान / बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

बूंदी – देईखेड़ा क्षेत्र की खरायता पँचायत के डडवाड़ा गांव में नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई । देईखेड़ा थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह ने बताया कि मृतक बच्चो के चाचा नरोत्तम ने पुलिस को सौपी रिपोर्ट में बताया कि उसका बड़ा भाई मुरलीधर उसकी पत्नी की तबियत खराब होने से इलाज के लिये कोटा लेकर गया था तथा पीछे से ग्यारह बजे करीब दो बच्चे खेतों में गये तो वहा पास में बह रही मेज नदी में नहाने चले गए ।दोपहर गांव के निवासी एक चरवाहे ने नदी के किनारे लम्बे समय तक बच्चो के कपड़े व चप्पल पड़े देखे तो गांव में आकर बताया । कपड़ो को देखकर ग्रामीणों ने नदी में उतरे बच्चों की तलाश शुरू करी तो एक बच्चा मृत हालत में मिला जिसके बाद में पुलिस को सूचना देकर दूसरे बच्चे की भी नदी में तलासी करना जारी रखा तो शाम पांच बजे करीब दूसरा बालक भी मृत हालत में नदी में डूबा हुआ ही मिला । जिनको देईखेड़ा अस्पताल में लाने पर चिकित्सक ने जांच कर इशांत ग्यारह वर्ष व रितिक नो वर्ष को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम किया और पुलिस ने परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु शव सुपर्द कर दिए ।मृतक के चाचा ने बताया कि मृतक इसांत व रितिक दोनों ही सगे भाई थे उनके दो बड़ी बहने है ।गांव के दो बच्चों के नदी डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण नदी की ओर दौड़ पड़े और पुलिस अन्य की मदद से पहले ही शव को नदी से तलाश कर निकाल लिया गया।सरपंच बद्री लाल ने बताया कि यदि ग्रामीण नदी में शवों की तलाश नही करते तों शव बहाव मे आगे बह जाते जिनको तलासने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments