Thursday, February 26, 2026
Homeहरियाणाबहुजन समाज पार्टी ही देश को विकसित बना सकती है.... कृष्ण जमालपुर

बहुजन समाज पार्टी ही देश को विकसित बना सकती है…. कृष्ण जमालपुर

मूकनायक

/हरियाणा/भिवानी/बवानी खेड़ा

पत्रकार डॉ रमेश पोडिया

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा कु. मायावती के “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर लगतार संघर्ष कर रहे हैं जब से उन्होंने पदभार सम्भाला है तब से हरियाणा में बसपा के संगठन को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है इसी कड़ी में आज मुख्य अतिथि बसपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर व विशिष्ट अतिथि रामकिशन गुरेरा जिला प्रभारी भिवानी ने विधानसभा बवानी खेड़ा के गांव “रतेरा” में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान गांव वासियों ने बसपा टीम का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने साहब कांसीराम जी के संघर्षों और मायावती की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में गांव वालों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि बहनजी और बसपा ही देश को विकसित बना सकती है, इसलिए हमें अपनी पार्टी बसपा को मजबूत बनाने की जरूरत है। युवाओं को बाबासाहेब के साथ साथ साहब कांसीराम जी को पढ़ना होगा, क्योंकि साहब कांसीराम जी को पढ़े बगैर बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का संघर्ष समझ नहीं आएगा।

इस दौरान विधानसभा प्रभारी संदीप काजल,विधानसभा अध्यक्ष श्री पवन बलियाली, मास्टर सुबे सिंह, सागरमल, आजाद सिंह, सतीश कुमार, वेद प्रकाश भुक्कल, दीपक रंगा, सुमित रतेरा, नवीन रतेरा, अमित भुक्कल, विनोद धानिया, मोनू धानिया, संजय, रमेश, कृष्ण धानिया, खोखर साहब, सहित तमाम अन्य कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments