
मूकनायक राजस्थान बूंदी
संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा
लाखेरी – हमारे पास पर्याप्त सुविधाएँ नहीं कोटा ले जाओं या हमारे निजी सक्सेना नर्सिंग होम लाखेरी पर ले आओ वहाँ करवा देगे डिलीवरी यह शब्द कस्बे के सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ० वैदान्ति सिंह के है।
प्रकरण 1- शिकायतकर्ता सुखदेव निवासी ग्राम चमावली जिला बून्दी ने बताया कि वह अपनी पत्नि मनीषा को 17.02.2025 को सरकारी अस्पताल में डिलेवरी के लिए लेकर गया जहाँ पर उसे डरा धमकाकर प्रसता को कोटा था अपने निजी नर्सिंग हॉम पर लाने के लिए मजबूर किया गया गजबूरन सुखदेव अपनी पत्नि को डॉ० वैदान्ति के निजी नर्सिंग हॉम सक्सैना नर्सिंग होंग पर लेकर गया जहाँ पर डॉ० वैदान्ति सिंह ने 14000 रू लेकर सामान्य डिलीवरी करवाई ।
प्रकरण 2 :- शिकायतकर्ता राजेश निवासी महावीरपुरा लाखेरी ने बताया कि उसकी पत्नि मनीषा को डिलीवरी के लिए दिनांक 09.11.2024 को सरकारी अस्पताल लाखेरी लेकर गए जहाँ पर उपलब्ध स्टाफ ने सुविधाओं का अभाव बताकर कोटा ले जाने या फिर प्रभारी डॉ० वैदान्ति के निजी नर्सिग हॉम सक्सना नर्सिंग होम लाखेरी पर लेकर जाने के लिए कहा गया शिकायत कर्ता का कहना है कि हम प्रसूता को सक्सैना नर्सिंग होम लाखेरी पर लेकर गए जहाँ पर चिकित्सक वैदान्ति ने 15000 रु मांगे। काफी हाथा जोड़ी करने के बाद 12000 रु में डिलीवरी करवाना तय हुआ । बाद में डॉ० वैदान्ति सिंह ने सामान्य डिलीवरी करवाई।जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी बून्दी की पत्नि डॉ० वैदान्ति सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाखेरी की है प्रभारी ।।गौर तलब है कि स्थानीय सरकारी अस्पताल की प्रभारी डॉ० वैदान्ति सिंह कोल के बड़े अधिकारी डॉ० सतीष सक्सैना जो कि वर्तमान में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला औषधि भण्डार के प्रभारी है कि पत्नि है जो कि अपने पति के ओहदे एवं बडे रसूख का फायदा उठाकर सरकारी अस्पताल में आने वाली डिलीवरियों को अपने निजी नर्सिंग हॉम पर बुलाकर डिलीवरिया करवा रही है।नही है मूल पदस्थापन स्थान गौरतलब है कि डॉ० सतीश सक्सेना का मूल पदस्थापन स्थान बून्दी नहीं है अपने रसूखात एवं सांठगांठ के चलते जिले के दो महत्वपूर्ण पदों का संभाल रहे है अतिरिक्त कार्यभार जबकि सरकार बनते ही जारी किये थे प्रतिनियुक्ति रागाच करने के आदेश सी०एम०एच०ओ० की भूमिका भी संदेह के घेरे में है कि किस तरह एक चिकित्सक को दो दो महत्त्वपूर्ण पदों का कार्यभार बिना प्रतिनियुकि समाप्त किये दिया हुआ है।सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल हो रही प्रसूता के पति की रिकार्डिंग प्रसूता के पति सुखदेव की अपने परीचित से वार्ता की रिकार्डिंग आजकल कस्ब में चर्चा का विषय बनी हुई है। किस तरह से गरीब व ग्रामीण अंचल के लोगों को डरा धमकाकर सरकारी अस्पताल की प्रभारी द्वारा अपने निजी नर्सिंग हॉग सक्सैना नर्सिंग होम लाखेरी पर डिलीवरियां करवाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।दोंनो प्रसूताओं के परिजनों ने लोकसभा स्पीकर कार्यालय कोटा विकित्सा मंत्री राजस्थान संभागीय आयुक्त कोटा सी०एम०एच०ओ० बून्दी जिला कलेक्टर बून्दी शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों पति पत्नि अधिकारियों के रसूखात काम आते है या फिर आमजन को न्याय मिलता है।जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी के घर पर वर्षों से चल रहा अवैध एवं अपंजीकृत नर्सिंग होम जिम्मेदार मौनएक तरफ सरकार झोलाछाप चिकित्सकों और अवैध नर्सिंग हॉम के खिलाफ कार्यवाही करने एवं इन पर नकेल कसने को लेकर समय समय पर आदेश जारी कर रही है। वहीं सरकार के उक्त आदेशों की पालना करवाने के लिए जिले के जिम्मेदार अधिकारी जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी बून्दी खुद अपन ही घर पर अपंजीकृत एवं अवैध नर्सिंग होम संचालित करवा रहे है। अब ऐसे अधिकारी कैसे अपने पद के साथ न्याय कर सकतें है। इस सवाल का जवाब शायद भविष्य के गर्भ में है। काफी विवादास्पद रहा है उक्त दोनों चिकित्सकों का सेवाकाल सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ है कि उक्त दोनों चिकित्सक दम्पत्ति का सेवाकाल शुरुआत से ही काफी विवादास्पद रहा है। अपने सेवाकाल में कई स्थानों पर सेवारत रहते हुए हमेशा विवादों एवं कार्य के प्रति लापरवाही के चलतें वहीं रा हटाया गया है। कार्यवाही के अभाव में निरंकुश* गौरतलब है कि पूर्व में भी कार्य के प्रति लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के चलते भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान वार्ड पार्षद महावीर गौचर द्वारा कस्बे के लगभग 15 वार्ड पार्षदों द्वारा हस्ताक्षररित शिकायत पत्र जिला कलेक्टर बून्दी को प्रेषित किया था लेकिन उचित कार्यवाही के अभाव में उक्त अधिकारी निरंकुश होकर बेखोफ अपने कार्य के प्रति लापरवाही एवं भ्रष्टाचार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष नवीन यादव ने लिखा शिकायत पत्र की उच्च स्तरीय जांच की मांग गौरतलब है कि नवीन यादव अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मंडल लाखेरी लोकसभा स्पीकर कार्यालय कोटा चिकित्सा मंत्री राजस्थान सरकार जिला कलेक्टर बून्दी एवं सीएमएचओ बून्दी को पत्र लिखकर उक्त दोंनों चिकित्सक डॉ. वैदान्ति सिंह एवं डॉ० सतीष सक्सैना के कार्यकाल एवं इनके द्वारा संचालित निजी नर्सिंग होम सक्सैना नर्सिंग हॉम लाखेरी की राज्य स्तरीय कमेटी द्वारा जांच की मांग करते हुए उक्त दोनों को जांच पूर्ण होने तक पदमुक्त करते हुए ए०पी०ओ० निदेशालय जयपुर करने की मांग की है।

