
मूलनायक राजस्थान बूंदी
संवाददाता शैतानसिंह बैरवा
बूंदी – पुलिस थाना, इन्द्रगढ़ जिला बून्दी (राज)एसपी राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन पर हुई बड़ी कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 3 आरोपी को इन्द्रगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 2 किलो 498 ग्राम गांजा और साथ में एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है । घटना की जानकारी इंद्रगढ़ थानाधिकारी दिनेश शर्मा ने दी हैं।आरोपीयों को लेकर थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान लालपुरा निवासी करण रेबारी, मोहनपुरा निवासी विनोद रेबारी और कमलेश्वर रोड सुमेरगंजमंडी निवासी अल्ताफ हुसैन को पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ जब्त कर गिरफ़्तार कर लिया है

