Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीसामाजिक कार्यक्रम में भीम आर्मी टीम सादेडा द्वारा मूकनायक पत्रकार को बाबा...

सामाजिक कार्यक्रम में भीम आर्मी टीम सादेडा द्वारा मूकनायक पत्रकार को बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर किया सम्मानित

मूकनायक राजस्थान बूंदी

जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा

बूंदी – बूंदी जिले के ग्राम सादेडा मे बैरवा समाज द्वारा दिनांक 12 मई 2025 को एक विशाल सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था , जिसमें सादेडा भीम आर्मी टीम व समाज के पंचों द्वारा आजाद समाज पार्टी बूंदी जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह मेहरा व मूकनायक जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा को भी बुलाया गया। इस मौके पर पंच पटेलों व भीम आर्मी द्वारा मूकनायक जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा को माला पहनाकर बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।लोगों का कहना है कि इस समय राकेश बैरवा बूंदी जिले में ही नही कोटा – बारां टोंक – सवाईमाधोपुर जिलों मे भी दलितों की आवाज उठा रहे हैं और बहुजन पत्रिका मूकनायक में अपना अहम योगदान दे रहे हैं।इधर भीम आर्मी टीम का कहना है कि मूकनायक अखबार बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर द्वारा 1920 में संचालित किया गया था लेकिन किसी कारण यह बन्द हो गया था।मूकनायक अखबार वापस चालू होने को लेकर हम सब सम्पादक जी को धन्यवाद देते है मूकनायक अखबार ही वास्तव में बहुजनों का एकमात्र अखबार हैं और हम सब मिलकर इसको जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments