Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीनैनवा में बारातियों से भरी बस पलटी, 20 से ज्यादा लोग हुए...

नैनवा में बारातियों से भरी बस पलटी, 20 से ज्यादा लोग हुए हताहत , 5 गंभीर घायल कोटा रेफर

मूकनायक राजस्थान बूंदी

जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा

बूंदी – नैनवा थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया जब बरातियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर नैनवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नैनवा अस्पताल भिजवाया गया. बाद में गंभीर रूप से घायलों को देवली और कोटा रेफर किया गया है । सभी का कोटा में इलाज चल रहा है.नैनवा थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि घटना रात 2 : 30 बजे के आसपास गंभीरा और कासपूरिया के बीच हुई. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस ड्राइवर को झपकी आने की वजह से बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गई. यह बस भवानीपूरा निवासी कमलेश धाकड़ की बारात लेकर नैनवा आई थी और लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई.दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों में भवानीपुरा निवासी 40 वर्षीय बद्रीलाल पुत्र ओमप्रकाश धाकड़, दौलता देवली टोक निवासी 28 वर्षीया राजंता पत्नी खुशीराम धाकड़, 28 वर्षीया ज्योति पुत्री रामेश्वर धाकड़, 15 वर्षीय सुशील पुत्र ओमप्रकाश धाकड़ और सीमा पत्नी हंसराज धाकड़ शामिल हैं. सभी को गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया है. इसके अलावा करीब दो दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही बूंदी कलेक्टर अक्षय गोदारा और एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने तत्काल जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।पुलिस मामले की जांच कर रही है.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments