
मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
नैनवां – ग्राम चेनपुरिया को पंचायत बाछौला में शामिल किया गया है जो कि न्याय संगत नही है और ग्राम चैनपुरिया से आवागमन के लिए कोई साधन उपल्बध नही है और पुनर्गठीत ग्राम पंचायत विपरीत दिशा में है।तहसील मुख्यालय के पास ग्राम पंचायत खानपुरा स्थित है जो कि ग्राम चेनपुरिया की वर्तमान ग्राम पंचायत है जो ग्राम चैनपुरिया के हित मे सही है और आवागमन की भी सुगम सुविधा है और ग्राम चेनपुरिया की आर्थिक और भौगोलिक दृष्टि के लिए सही है। ग्राम चेनपुरिया के निवासी शिक्षा, चिकित्सा प्रशासनिक रोजगार सेवाओं के लिए नैनवां ही आना पडता है और खानपुरा ग्राम पंचायत नैनवां से निकटतम है।
ग्राम पंचायत खानपुरा ग्राम चेनपुरिया के हितो के लिए सही और न्याय संगत ग्राम चेनपुरिया के निवासियों का कहना है कि ग्राम चेनपुरिया को ग्राम पंचायत खानपुरा मे यथावत रखें अन्यथा आगामी पंचायत राज के चुनावों का बहिष्कार किया जावेगा। ज्ञापन के दौरान नरेन्द्र नागर ,शिवराज , सत्यनारायण , रामस्वरूप , मनराज मीणा , कमल , राकेश , मोहनलाल , रमेश , गोरधन लाल,मोहनलाल , कालू नागर , मुकेश नागर , देबी लाल विकार नागर , कालुलाल , भवरलाल कौशल नागर कोमल नागर खुशीराम नागर इत्यादि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

