
मूकनायक राजस्थान बूँदी
संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा
लाखेरी – क्षेत्र के पंचायत सखावदा गर्मी ॠतु प्रारंभ के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर लगे वाटर कूलर पर भीड़ लगने लग गयी है। हैण्ड पम्प की महता गर्मी में बढ़ जाती है। पशुओं के लिए खेल में पानी भरना आवश्यक हो गया है। पानी पिलाने का पूर्ण्य समझने वाले मटकियां सार्वजनिक स्थलों पर भरवा कर जल की सुविधाएं उपलब्ध करवाते हैं। बहुत सी जगह पर सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर लगे हुए हैं लेकिन देख रेख के अभाव में अभी तक सही नहीं हो पाए हैं। इसी प्रकार खराब हैण्डपम्पों को सही करवाऐ जाने की आवश्यकता है। ग्रामीण हनुमान गुजर गजेंद्र सिंह हाडा ने बयाया की भाण्ड गवार बड़गांव में वाटर कूलर लगे हैं मगर कभी भी ग्रामीणों को ठंडा पानी पीने को नहीं मिला है वाटर कूलर पर नल का कनेक्शन ओर विद्युत कनेक्शन नहीं है ग्राम पंचायत सखावदा का दायित्व होता है कि सभी जीवों को गर्मी में सहजता से ठंडा पानी सुलभ हो। प्रशासनिक व्यवस्था में आम जनता को सहयोग करने की भी आवश्यकता होती है। इस हेतु सार्वजनिक स्थलों के बन्द वाटर कुलर सही करवाने, हैण्ड पम्प सही करवाने के साथ साथ ही जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था करवाने की आवश्यकता है। जहां पर पानी का अभाव है वहां पर प्रशासन द्वारा टैंकरों से पानी की व्यवस्था करवाई जाती है। राज्य सरकार प्रदेश में कहीं पर भी पानी की व्यवस्था में कमी नहीं आए इस बाबत अधिकारियों को बार बार निर्देशित किया जा रहा है। गर्मी के मौसम में सम्पन्न परिवारों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस पूनिया कार्य में आगे आना चाहिए। रेल्वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म , बस स्टेण्ड पर सेवा भाव से कार्य करने वाले ऐसे अवसर पर रोजाना सेवाभावी महान महिला पुरूषों को देखा जा सकता हैं। ग्राम विकास अधिकारी सतवीर सिंह प्रजापत का कहना है कि पंचायत के द्वारा वाटर कूलर लगाए थे उसकी जानकारी मुझे नहीं है जांच करवा कर उचित कार्यवाही की जाएगी

