Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीआरोपियों ने दलित पीडित की सरसों की फसल को नष्ट किया, आजाद...

आरोपियों ने दलित पीडित की सरसों की फसल को नष्ट किया, आजाद समाज पार्टी ने बारां जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मूकनायक राजस्थान बूंदी

जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा

बारां, 02 अप्रैल। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल बैरवा के नेतृत्व में खाते व काश्त की जमीन से फसल नष्ट करने के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष कमल बैरवा ने बताया कि बमोरी निवासी नंदकिशोर बैरवा की खाते व काश्त की लगभग 3 बीघा जमीन बमोरी में ही स्थित है, जिसमें सरसों की फसल बोह रखी थी, जो पककर तैयार थी। 10 मार्च 2025 को रात के साढे 10 बजे के लगभग चौथमल पुत्र छीतरनाथ, भुवनेश पुत्र चौथमल, कुंदन योगी ने हेरो चलाकर नष्ट कर दिया। जिसकी अटरू थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसके बावजूद भी अटरू पुलिस ने लगभग 20 दिन गुजर जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। डीवाईएसपी पुष्पेंद्र सिंह द्वारा भी अद्रभता की जाती है। इससे पूर्व भी पुलिस अधीक्षक को परिवाद दिया जा चुका है फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। कमल बैरवा ने कहा कि आरोपियों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। जिस कारण उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। इससे पूर्व भी पीडित के भाई चौथमल बैरवा के साथ इन आरोपियों ने हाथ-पैर तौड दिए थे, तब से उनका उपचार चल रहा है। पीडित ने आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल बैरवा के साथ जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर नुकसान की भरवाई करने, आरोपियों पर कडी कार्रवाई करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष बैरवा ने कहा कि 7 दिन के अंदर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आजाद समाज पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में बैरवा महासभा जिलाध्यक्ष जगदीश मायथा व महामंत्री भागचंद बैरवा, मेघवाल समाज के जिलाध्यक्ष सीताराम मेघवाल, बैरवा समाज की महिला पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा, प्रेम बाई, रामकन्या बाई, गीता बाई, पंकज नागर, राजू बमोरी, जयप्रकाश, छोटूलाल बमोरी, बनवारी मेरमा, सुरेश बमोरी, दीनदयाल, दीपू पटपडा, छोटूलाल मालबमोरी, गोलू मेरमाचाह, आदि शामिल रहे l

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments