मूकनायक राजस्थान बूंदी
संवाददाता शैतान सिंह बैरवा
इन्द्रगढ – दहेज व मारपीट को लेकर आरती पुत्री जन्शी लाल जाति बैरवा निवासी बलवन ने इन्द्रगढ़ थाने में केस दर्ज कराया है।आरती का कहना है कि मेरे पति धर्मराज आ० रामलाल जाति बैरवा निवासी खैरूणा थाना नैनवा ने घर से बाहर निकाल दिया । रोजाना शराब पिकर मेरे साथ मारपीट करता रहता है तथा मेरे माता पिता के यहां से पैसे मंगवाता है। तथा मुलजिम धर्मराज ने दूसरी औरत से शादी कर ली है जिसका विडीयो फेसबुक पर मौजूद है मेरे पति व उसके परिवार के सदस्यो के द्वारा मुझे आये दिन प्रताडीत करते रहते थे तथा मुझ प्रार्थीया को मेरे परिवार वालो ने शादी के समय 2,11,000/रू० नकद दिये व एक मोटर साईकल, कूलर, पंखा, फ्रीज , बेड, आलमारी व अन्य खाने पीने के सामान व चांदी के पायजेब 500 ग्राम सोने की अगूंठी, मंगलसूत्र सोने का मुझे कन्यादान में दिये गये थे जो भी मेरे ससुराल वालों के पास मौजूद हैं तथा बाद में मेरे परिवार वाले मुझे लेने के लिये गये थे तो खाना खाने के बाद मुझे वहां पर 21,000/ रू० दिये थे जों भी ससुराल वालों के पास मौजूद है । धर्मराज के अलावा उसके परिवार वाले जिसमें रामलाल आ० बद्री, बरधी बाई पत्नी रामलाल, महावीर आ० बद्री लाल, जाति बैरवा निवासीगण खैरूणा थाना नैंनवा जिला बून्दी के द्वारा मुझ प्रार्थीया को दहेज के लिये प्रताडित करते थे तथा रोजाना शराब के नशे में होकर मेरा पति धर्मराज मुझ प्रार्थीया के साथ मारपीट करता रहता था तथा खाना भी नहीं देता हैं।

