Monday, September 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह तमंचे के साथ गिरफ्तार,315 बोर का तमंचा और जिंदा...

हिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह तमंचे के साथ गिरफ्तार,315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

यूपी /जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेजीबाजार पुलिस ने रविवार को एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराधियों, वांछितों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।पुलिस टीम ने 13 सितंबर 2026 को मखदूमपुर पुलिया के पास से विपिन सिंह उर्फ मोनू उर्फ ढेला उर्फ नागा पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह, निवासी ग्राम नरी, थाना तेजीबाजार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर तेजीबाजार थाने में मु.अ.सं. 214/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।15 मुकदमों का दर्ज है आपराधिक इतिहासपुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ जौनपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, प्रयागराज और भदोही के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, गिरोहबंद अधिनियम, लूट, चोरी से संबंधित धाराओं, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट समेत कुल 15 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।इनमें थाना रामपुर में हत्या एवं धोखाधड़ी से जुड़े मामले, मुंगराबादशाहपुर में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट, आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ में हत्या एवं गैंगस्टर एक्ट, वाराणसी कैंट में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट, हंडिया प्रयागराज में लूट तथा सुरियावां भदोही में मारपीट/लूट से संबंधित मुकदमे शामिल हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल, उपनिरीक्षक राकेश प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल लव कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक कुमार और कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।

कौशल किशोर
कौशल किशोरhttp://www.mooknayaknews.com
कौशल किशोर मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में Mooknayak में जिला ब्यूरो चीफ लखनऊ व न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत कौशल को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 6 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले कौशल अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments