दिल्ली । भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज मेरठ में बीएलओ और नौजवानों के साथ “भव्य संवाद कार्यक्रम” करने वाले थे. “इंडियन एक्सप्रेस” ने जो रायता फैलाया, उसके बाद उनका कार्यक्रम रद्द हो गया. ऐसा एक कार्यक्रम वाराणसी में भी आयोजित था।
मेरठ में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस कार्यक्रम के लिए डेढ़ करोड़ रूपये से अधिक खर्च किया जाना था।
CCS विश्वविद्यालय के ऑडोटोरियम और मेडीकल कालेज के ऑडोटोरियम में टेन्टेज, ब्रांडिंग, ऑडियो विजुअल फरोरल, लाइटिंग, जेनसेट इत्यादि पर 114.75 लाख रूपया खर्च किया जाना था। दोनो स्थानों पर कार्यक्रम के भोजन के लिए 39.04 लाख रूपये का खर्च होना था।

