मूकनायक समाचार / गुजरात /सूरत
सूरत शहर के वराछा-पूणा, कतारगांव, लिंबायत और रांदेर जोन में गृह उद्योग के तौर पर चल रहे होटफिक्स के युनिटों में से कचडा नीकलने से पालिका ने सख्ताई बर्ती है। होटफिक्स वेस्ट के निकाल के लिए अंतिम कई दिनों से शिकायते मिलने से म्युनिसिपल ने जांच कर कार्रवाई करते हुए 384 युनिटों को नोटिस भेजी है।
सूरत महानगरपालिका विभाग द्वारा शहर में होटफिक्स का काम करने वाले युनिटों की जांच शुरू की गई थी। वर्षाऋतु में गटर और ड्रेनेज लाईन में अवरोध होने से शिकायतों के बीच होटफिक्स वेस्ट का निकाल नहीं किया जाता था। निरंतर तीन दिन से नोटिस जारी है ऐसे में और 384 युनिटों को नोटिस भेज दी है। अब तक 2500 से अधिक युनिटों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जबकि अभी तक केवल एक बडे युनिट को जुर्माना लगाया होने का सामने आया है। छोटे गृहउद्योगों के सामने नोटिस की कार्रवाई तक ही सीमित रखी होने से म्युनिसिपल के कार्य के सामने भी सवाल खडे हुए है। होटफिक्स का काम कई परिवारों के लिए रोजगारी देने वाला साधन होने से युनिटों बंद कराने के बाद रोजगारी का प्रश्न खड़ा होने की संभावना है। जबकि दूसरी ओर होटफिक्स वेस्ट सरेआम रोड पर, गटर या ड्रेनेज में नहीं जाए इसके लिए भी ध्यान रखना अति आवश्यक है इसलिए विभाग पर कार्रवाई करने का दबाव है। म्युनिसिपल अब नोटिस के बाद भी वेस्ट का योग्य निकाल नहीं करने वाले युनिटो के सामने जुर्माना समेत की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। आगामी दिनों में होटफिक्स कचरे के निकाल की कायमी व्यवस्था करनी होगी नहीं तो जुर्माना भरने के लिए तैयार रहना होगा ऐसी चर्चा भी युनिटों के संचालकों में होने लगी है।

