मूकनायक / रिपोर्टर धर्मवीर गौतम / हिंडौन सिटी
हुगली, 21 सितंबर। रिसड़ा विद्यापीठ एलुमनी वेलफेयर एसोसिएशन (रिसड़ा विद्यापीठ के पूर्व छात्रों का संगठन) की ओर से हिन्दी पखवाड़े के तहत रिसड़ा में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न रचनाकारों ने अपनी कविताओं और रचनाओं के माध्यम से हिन्दी भाषा और साहित्य की विविधता को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ईएनटी सर्जन डॉ. राजकुमार चतुर्वेदी ने की। कार्यक्रम का संचालन भी उन्होंने किया। आयोजन की शुरुआत रूपम महतो द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद मुन्ना प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया।
कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि नवीन सिंह के साथ डॉ. राजकुमार चतुर्वेदी, सूर्यकांत चतुर्वेदी ‘मोहन बैरागी’, कमलापति पांडे ‘निडर’, रूपम महतो, स्वाति भारद्वाज और राजेश सिंह ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित श्रोताओं ने सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम में डॉ. उत्तम चौबे, सत्यप्रकाश पांडे, ओम प्रकाश पांडे, शिव दयाल राय, समाजसेवी राजीव सिंह ‘राजू’, अभिषेक मिश्रा, संतोष सिंह, डॉ. सुधीर झा, सुशील पांडे, राहुल चतुर्वेदी, विद्यापति पांडे ‘टाटा’, राजेश पाठक, उत्तम गुप्ता, महेश दीक्षित, राकेश सिंह और मनोज राम सहित अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मौसम वैज्ञानिक डॉ. गणेश कुमार दास ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन के माध्यम से हिन्दी भाषा, साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति को लेकर उपस्थित लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

