मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत जिला में गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग 4 घटनाओं में 6 युवकों ने जान गंवा दी। तापी नदी में धोरणपारडी गांव में तीन युवक और मांगरोल तहसील के लिडियात गांव में तालाब में अधेड, कुंवरदा गांव में 40 वर्षीय युवक जबकि ओलपाड तहसील के दिहेण गांव में 31 वर्षीय युवक तालाब में डूब जाने से मौत हो गई।
कामरेज तहसील के धोरणपारडी गांव में शाम तापी नदी किनारे विसर्जन के लिए गई बोट अचानक पलट जाने से बोट में बैठे 5 लोग पानी में डूब गए। लोग बचाव के लिए शोरगुल मचाया किन्तु स्थानिकों और बचाव टीम ने दो युवकों को सलामत बाहर निकाल लिया। जबकि अन्य 3 युवक को गंभीर हालत में नजदिकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां कार्यरत तबीब ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में मृतकों तीनों युवकों एक ही सोसायटी में रहते थे। जिसमें मेर राजुभाई लालाभाई (उम्र-21), शियाळिया दानाभाई सुखाभाई (उम्र-26) और सादुलभाई भुलाभाई मेर (उम्र-23) (तीनों निवासी गुरुकृपा सोसायटी, खोलवड, कामरेज, जि.सूरत) की मौत हो गई। गणेशोत्सव के पर्व के दौरान हुई घटना से गुरुकृपा सोसायटी और समग्र क्षेत्र में शौक छा गया।
दूसरी घटना में मांगरोल तहसील के लिंडियात गांव में तालाब में राजु राजेन्द्रभाई राजभट्ट (उम्र-45, हाल निवासी – सांईकृपा रेसिडेन्सी, लिंडियात, मूलतः निवासी गोभरोली, जी. बकसर, बिहार) शाम गणेशजी की प्रतिमा के साथ तालाब में गहरे पानी में डूब जाने के बाद बाहर नहीं निकल पाने से दमकल विभाग को जानकारी दी, दमकल विभाग ने तलाश शुरू की है।
तीसरी घटना में मांगरोल के कुंवरदा गांव में आदिवासी फलिया में आने वाले वलु तालाब में सुरेशभाई छोटुभाई वसावा (उम्र-40) गणपति की प्रतिमा लेकर विसर्जन करने जाने के बाद बाहर नहीं निकलने पर दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। दमकल विभाग ने छानबीन शुरू की है।
तीसरी घटना में मांरगोल के कुंवरदा गांव में आदिवासी फळिया में आने वाले वलु ताळाब में सुरेश छोटुभाई वसावा (उम्र-40) गणपति की प्रतिमा लेकर विसर्जन करने गए उस वक्त डूब गया। उनकी जांच शुरू है।
चौथे बनाव में ओलपाड तहसील के दिहेण गांव में परिवार के साथ रहते चिराग बळवंतभाई पटेल (उम्र-31) ने घर पर ही श्रीजी स्थापना की थी। आज गांव के तालाब में विसर्जन के लिए गया था उस दौरान अचानक चिराग पटेल तालाब में डूब गया। स्थानिक तैराकियों ने चिराग पटेल की लाश बाहर निकाली। चार घटना में 6 लोगों की मौत हो जाने से गणेश विसर्जन की खुशी में शौक का माहौल छा गया।

