Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातसरकारी विनयन और विज्ञान कोलेज, डेडियापाडा में शिकायत निवारण सेल द्वारा ओरिएन्टेशन...

सरकारी विनयन और विज्ञान कोलेज, डेडियापाडा में शिकायत निवारण सेल द्वारा ओरिएन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन

मूकनायक समाचार
फूलसिंग वसावा । डेडियापाडा

सरकारी विनयन और विज्ञान कोलेज, डेडियापाडा में दिनांक 17 सितम्बर, 202 को शिकायत निवारण सेल द्वारा छात्रों के लिए ओरिएन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम कोलेज के आचार्य डो. अनिलाबेन के. पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में आईक्यूएसी के कन्वीनर डो. रमेशभाई के. वसावा, संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डो. रितेश डी. परमार तथा ग्रंथपाल संजयकुमार डी. परमार उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान शिकायत निवारण सेल के कन्वीनर डो. चनाभाई टालीया द्वारा छात्रों को शिकायत निवारण सेल के हेतु कार्यक्षेत्र, कार्य व शिकायत पेश करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत माहिती और मार्गदर्शन दिया गया। छात्रों ने उनकी शैक्षिक, वहीवटी व कोलेज संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए उपलब्ध संस्थाकीय व्यवस्था का योग्य उपयोग करने के बारे में समज दी।
आईक्युएसी के कन्वीनर डो. रमेशभाई के. वसावा द्वारा शिकायत पेश करते समय जरूरी विगतो देने, योग्य प्रक्रिया का पालना करने के लिए तथा संस्थाकीय माध्यम का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
कोलेज के सभी छात्रों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम द्वारा छात्रों में शिकायत निवारण व्यवस्था के लिए जागृति बढाने के साथ खुद समस्याओं के योग्य निवारण के लिए उपलब्ध संस्थाकीय माध्यम का उपयोग करने की समज विकसीत की। समग्र कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के श्रीमती प्रीतिकाबेन वसावा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डो. रितेश डी. परमार द्वारा आभारविधि की गई। सी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। यह कार्यक्रम कोलेज के छात्रों मैत्री, मिलझूल व सकारात्मक शैक्षिक माहौल में निर्माण तथा छात्रों की शिकायतों के योग्य निवारण के लिए जागृति बढाने के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments