Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातरिलायन्स फंड में निवेश के नाम पर वृद्ध किसान के साथ 37.85...

रिलायन्स फंड में निवेश के नाम पर वृद्ध किसान के साथ 37.85 लाख की धोखाधडी

मूकनायक / गुजरात /सूरत

वेसु के 77 वर्षीय वृद्ध किसान अमरभाई (नाम परिवर्तित) के साथ मुकेश अंबाणी के तौर पर पहचान देकर रिलायन्स इन्वेस्टमेन्ट फंड में निवास से 20 करोड मिलेगा कहकर लालच दी और 37.85 लाख की धोखाधडी करने पर इसकी शिकायत दर्ज कर क्राईम ब्रांचने जांच शुरू की है।
गत 15 अप्रैल को फैसबुक पर मैसेज आने के बाद 26 मई को अज्ञात नंबर से वोट्सएप कोल आया था। कोल करने वाले ने अपना नाम मुकेश अंबाणी होने का दावा किया और स्कीम में निवेश करने से बड़ा फायदा मिलने का वचन दिया। धोखेबाजों ने स्टेट बैंक ओफ ईन्डिया और रिलायन्स के लोगो वाली फर्जी रशिदे और विडियो कोल कर विश्वास प्राप्त किया। रुपये 20 करोड की लालच में आकर अमरभाई ने क्रमबद्ध तरीके से निवेश किया। इसके बाद राशि विथड्रो करने गए तो क्लियरन्स फी, प्रोसेसिंग फी, टेक्स और अकाउन्ट वेरिफिकेशन चार्ज जैसे बहाने बनाकर अधिक रुपये एंठ लिए। अंत में 37.85 लाख रुपये एंठने के बाद भी अधिक राशि मांगने पर किसान को धोखा होने का अहसास हुआ। भोग बने अमरभाई ने तत्काल सायबर हेल्पलाईन पर शिकायत दर्ज करवाई, मामले की अधिक जांच पुलिस कर रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments