Thursday, September 3, 2026
Homeगुजरातमानदरवाजा टेनामेन्ट के बाखड मोहल्ला के निवासियों को हटाकर अडाजण में जर्जरित...

मानदरवाजा टेनामेन्ट के बाखड मोहल्ला के निवासियों को हटाकर अडाजण में जर्जरित मकान देने के विरोध में लोगों ने लिंबायत जोन में दिया ज्ञापन

मूकनायक / उपसंपादक गुजरात
राम लखन सहानी

मानदरवाजा टेनामेन्ट के बाखड मोहल्ला में कई सालों से लोग रहते है। सूरत महानगरपालिका द्वारा मानदरवाजा क्षेत्र रि-डेवलपमेन्ट किया जा रहा है इसलिए लोगों को अन्य जगह पर स्थलांतर करने के लिए नोटिस दिया है। जिस कारण यहां रहते परिवारों के बच्चों के भविष्य पर प्रभाव पड सकता है, इसके बारे में डो. अमरचंद्र बावीस्कर समेत लोगोंने इकट्ठा होकर गत रविवार को लिंबायत जोन में ज्ञापन दिया है। अगर अडाजण स्टार बजार की बिल्डिंग में लोग रहने जाते है तो उनके बच्चों की पढाई पर प्रभाव पड सकता है और उनके धंधे-रोजगार पर भी काफी प्रभाव पडने की संभावना है इसलिए बच्चों के भविष्य और धंधा-रोजगार को ध्यान में रखते हुए निवासियों ने 15-11-2026 तक का समय मांगते हुए लिंबायत जोन में ज्ञापन दिया है।
मान दरवाजा टेनामेन्ट के बाखड मोहल्ला में 65 परिवार रहते है। मान दरवाजा टेनामेन्ट रि-डेवलपमेन्ट किया जा रहा है इसलिए लिंबायत जोन द्वारा रहीशों को अडाजण में शिफ्ट करने के लिए नोटिस देकर अवगत कराया गया था लेकिन अडाजण क्षेत्र की बिल्डिंग जर्जरित होने का आरोप निवासियों ने लगाया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments