Monday, September 28, 2026
Homeकरौलीफुलवाड़ा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने...

फुलवाड़ा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया आंखों का परीक्षण

मूकनायक / रिपोर्टर धर्मवीर गौतम / हिंडौन सिटी

हिण्डौन सिटी। ग्राम पंचायत फुलवाड़ा स्थित अटल सेवा केंद्र में बुधवार को KD EYE HOSPITAL के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में फुलवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी आंखों की निःशुल्क जांच एवं आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।

शिविर के दौरान नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आंखों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं की जांच की गई। चिकित्सकों ने मोतियाबिंद, पर्दा रोग, डायबिटिक रेटिनोपैथी एवं रेटिना से संबंधित समस्याओं को लेकर मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं सावधानियों की जानकारी दी।

शिविर संयोजक एवं पत्रकार शुभम तिवारी ने बताया कि जांच के बाद जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई और जिनका ऑपरेशन के लिए चयन किया गया, उन्हें आगे की चिकित्सा प्रक्रिया एवं निःशुल्क ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। लोगों ने निःशुल्क जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा का लाभ उठाया और आयोजन की सराहना की।

आयोजकों की ओर से जनसेवा के इस प्रयास को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों, चिकित्सा टीम एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments