Monday, September 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश में दो लोगों का चालान

पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश में दो लोगों का चालान

मूकनायक/ राजेश कुमार जिला ब्यूरो चीफ बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने शांति भंग की आशंका के मद्देनजर दो लोगों को हिरासत में लेकर चालान किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम सल्टौआ में पारिवारिक विवाद तथा ग्राम बैदौला में पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी और फौजदारी पर आमादा होने की आशंका थी।

पुलिस ने मामले में विनोद कुमार गुप्ता (35) पुत्र राम प्रसाद, निवासी सल्टौआ और अनुज यादव (22) पुत्र राम सजन, निवासी बैदौला, थाना सोनहा, जनपद बस्ती को हिरासत में लिया। दोनों के विरुद्ध धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय तहसील भानपुर भेजा गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकान्त सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक अशोक कुमार पाल और हेड कांस्टेबल राम ललित यादव शामिल रहे।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments