Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपंचायत सहायकों ने मोबाइल व डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने और लंबित मानदेय...

पंचायत सहायकों ने मोबाइल व डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने और लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

मूकनायक/राजेश कुमार जिला ब्यूरो चीफ बस्ती/उत्तर प्रदेश

छपिया, गोंडा। पंचायत सहायकों ने विभागीय कार्यों के सुचारु एवं समयबद्ध संचालन के लिए आवश्यक मोबाइल फोन/डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने तथा लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी छपिया को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने बताया कि ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के रूप में कार्य करते हुए शासन एवं विभिन्न विभागों द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले ऑनलाइन एवं डिजिटल कार्यों का नियमित रूप से निष्पादन किया जाता है। इनमें कॉमन सर्विस सेंटर, विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित ऑनलाइन प्रविष्टियां, पोर्टल पर सूचनाओं का अपलोड एवं अद्यतन, फोटो तथा जियो-टैगिंग सहित अन्य विभागीय ऑनलाइन कार्य शामिल हैं।

पंचायत सहायकों के अनुसार इन कार्यों के सुचारु एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए मोबाइल फोन, इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं अन्य आवश्यक डिजिटल संसाधनों की जरूरत होती है। विभागीय स्तर पर आवश्यक मोबाइल/डिजिटल संसाधन उपलब्ध न होने के कारण उन्हें अपने निजी संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे विभागीय कार्यों के निष्पादन में व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने यह भी कहा कि लंबित मानदेय का समय से भुगतान न होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत सहायकों ने अपने दायित्वों का निरंतर निर्वहन किए जाने के बावजूद मानदेय लंबित रहने को गंभीर समस्या बताते हुए शीघ्र भुगतान की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से तीन मांगें रखी गईं। पहली, पंचायत सहायकों को ऑनलाइन एवं डिजिटल कार्यों के लिए आवश्यक मोबाइल फोन/डिजिटल संसाधन तथा इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जाए। दूसरी, लंबित मानदेय का सत्यापन कराते हुए उसका अविलंब भुगतान कराया जाए। तीसरी, भविष्य में पंचायत सहायकों को सौंपे जाने वाले ऑनलाइन एवं डिजिटल कार्यों के लिए आवश्यक तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि शासन द्वारा निर्धारित कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निष्पादन हो सके।

इस दौरान नेतृत्वकर्ता आशीष गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रवेश यादव, उपाध्यक्ष संजय कुमार, सचिव सविता यादव, महामंत्री हर्षिका तिवारी के साथ मंजीत, आनंद, शिवम, शालिनी, अवंतिका, पल्लवी सहित अन्य पंचायत सहायक मौजूद रहे। पंचायत सहायकों ने ज्ञापन खंड विकास अधिकारी अभय प्रताप सिंह एवं सहायक विकास अधिकारी संजय जायसवाल, छपिया, गोंडा को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments