मूकनायक / रिपोर्टर धर्मवीर गौतम / हिंडौन सिटी -करौली
वैर-भुसावर। पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर आज वैर-भुसावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पंचायत चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वैर विधानसभा के चुनाव प्रभारी, वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनावी तैयारियों को लेकर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनावों के लिए पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने का संदेश दिया। जोश भी, जुनून भी और पंचायत चुनावों की तैयारी भी—इसी संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।

