Monday, September 28, 2026
Homeकरौलीजिला जेल में ‘मन दर्पण’ प्रशिक्षण, मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर...

जिला जेल में ‘मन दर्पण’ प्रशिक्षण, मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर जागरूकता

मूकनायक / पवन बंशीवाल
करौली/ राजस्थान

करौली, 19 सितंबर। जिला जेल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह के तहत ‘राज-ममता एवं मन दर्पण’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में जेल स्टाफ और निरुद्ध बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान तनाव प्रबंधन, अवसाद, एंग्जायटी और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही मानसिक परेशानियों के शुरुआती संकेतों को पहचानने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा जरूरत पड़ने पर समय पर सहायता लेने पर जोर दिया गया। राजस्थान में ‘मन दर्पण’ अभियान के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न संस्थानों में ‘मन दर्पण’ के मॉड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षण एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

जिला जेल प्रभारी उपाधीक्षक रामकिशन ने बताया कि जेल स्टाफ को कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन तथा बंदियों को बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

मानसिक स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. प्रेमराज मीना ने मानसिक तनाव के संकेतों को समय रहते पहचानने और आवश्यकता होने पर उचित सहायता एवं उपचार लेने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के दौरान सीआरए गौरव शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

इस दौरान वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी अंकुर पाराशर सहित जेल स्टाफ एवं निरुद्ध बंदी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments