Monday, September 28, 2026
Homeभरतपुरजिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल ने राकेश मित्तल को बनाया महामंत्री

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल ने राकेश मित्तल को बनाया महामंत्री

मूकनायक न्यूज/ यशपाल सोलंकी/ भरतपुर/ राजस्थान

भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से राकेश मित्तल को जिला वरिष्ठ महामंत्री, सीए मुनेश गुप्ता, शरद प्रकाश गुप्ता एवं प्रमेन्द्र गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र गोयल एवं जिला अग्रवाल महासभा के महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता अचार वाले उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंघल ने कहा कि राकेश मित्तल पूर्व में युवा अग्रवाल महासभा में कोषाध्यक्ष के रूप में सक्रिय जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं तथा लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्हें जिला वरिष्ठ महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र गोयल ने कहा कि जिला युवा अग्रवाल महासभा भरतपुर सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने तथा समाज के हित में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की दिशा में महासभा का कार्य सराहनीय है।
नवनियुक्त जिला वरिष्ठ महामंत्री राकेश मित्तल ने कहा कि महासभा द्वारा उन पर जो विश्वास व्यक्त करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। समाज के सभी साथियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्यजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments