Monday, September 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचंद्रशेखर आजाद को रोके जाने के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन सुरक्षा...

चंद्रशेखर आजाद को रोके जाने के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन सुरक्षा की मांग को लेकर बस्ती डीएम कार्यालय पर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौंपे ज्ञापन

मूकनायक/राजेश कुमार जिला ब्यूरो चीफ बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। गोण्डा में हुए विनोद साहनी हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को गोण्डा-बाराबंकी मार्ग पर रामनगर में प्रशासन द्वारा रोके जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रामनगर में चंद्रशेखर आजाद को रोके जाने के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए और उनके साथ अभद्रता की गई। कार्यकर्ताओं के मुताबिक चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मुलाकात करने की मांग पर अड़े रहे।

घटना के विरोध में प्रदेश के विभिन्न जिलों में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे। कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और विनोद साहनी हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

इसी क्रम में रूधौली विधानसभा क्षेत्र के आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी डॉ. मोहम्मद आकिब और कार्यकर्ता पवन ने बस्ती जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा पुख्ता करने, रामनगर में रोके जाने की घटना की जांच कराने तथा विनोद साहनी हत्याकांड में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद लगातार जनहित और पीड़ित परिवारों की आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से भविष्य में उनके कार्यक्रमों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि विनोद साहनी हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की ओर से आवाज उठाई जाती रहेगी।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments