Monday, September 28, 2026
Homeभरतपुरग्राम विकास अधिकारी ने दिखाई मानवता, खराब हुई बस खुद चलाकर लाभार्थियों...

ग्राम विकास अधिकारी ने दिखाई मानवता, खराब हुई बस खुद चलाकर लाभार्थियों को पहुंचाया सभा स्थल

मूकनायक/प्रीति
उच्चैन /भरतपुर/राजस्थान

बयाना में आयोजित मुख्यमंत्री की सभा के लिए लाभार्थियों को ले जा रही बस के चालक की अचानक तबीयत खराब हो गई। बस गांव नगला तेहरियां से सभा स्थल के लिए रवाना हुई थी।

चालक की तबीयत बिगड़ने पर बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी और असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्राम विकास अधिकारी पवन कुमार कैन ने सूझबूझ का परिचय दिया।

उन्होंने स्थिति को समझते हुए बिना देर किए स्वयं बस की ड्राइविंग सीट संभाली और लाभार्थियों से भरी बस को सकुशल बयाना स्थित सभा स्थल तक पहुंचाया। उनकी इस तत्परता और सूझबूझ से सभी लाभार्थी समय पर मुख्यमंत्री की सभा में शामिल हो सके, जिससे बस में सवार लोगों में खुशी का माहौल बन गया।

ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किया गया यह कार्य हमें सिखाता है कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य और साहस बनाए रखा जाए तो हर समस्या का समाधान निकल जाता है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments