Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातकतारगांव में कैमिकलयुक्त पानी का स्टोर्म ड्रेनेज में निकाल, 214 तपेला डाइंग...

कतारगांव में कैमिकलयुक्त पानी का स्टोर्म ड्रेनेज में निकाल, 214 तपेला डाइंग को नोटिस

मूकनायक समाचार । सूरत

कतारगांव क्षेत्र में अवैध चल रहे तपेला-डाइंग युनिटों द्वारा महानगरपालिका की स्टोर्म ड्रेनेज लाईन और गटरलाईन में अवैध रूप से जोडकर कैमिकलवाला पानी छोडने का खुलासा हुआ है। पीने के पानी में कैमिकल वाला पानी आने की शिकायते मिलने पर म्युनिसिपल द्वारा शुरू किए सर्वे में 214 तपेला-डाइंग युनिटों को नोटिस देकर कार्रवाई शुरू की है। कतारगांव जोन ने सभी 214 युनिटों को नोटिस देकर अब तीन दिन के बाद सिलिंग की कार्रवाई की कवायद शुरू की है।
थोडे समय पूर्व कतारगांव क्षेत्र के निवासियों ने पीने के पानी में दुर्गंधयुक्त और कैमिकलमिश्रित पानी आने की गंभीर प्रश्न खडे किए थे। इस संदर्भ को ध्यान में रखते हुए म्युनिसिपल विभाग द्वारा संबंधित जोन में जांच और सर्वे का अभियान शुरू किया है। जांच के दौरान पता चला कि कई तपेला डाइंग युनिटो द्वारा परमिशन बिना ही म्युनिसिपल के स्टोर्म ड्रेनेज लाईन में अवैध रूप से लाईन जोडकर डाइंग प्रक्रिया का प्रदूषित व कैमिकलवाला पानी बहता कर दिया था। नियमभंग के लिए कतारगांव जोन द्वारा सभी 214 युनिटों को तत्काल नोटिस भेजी गई। युनिटों को अवैध जुडाव दूर किया गया और 3 दिन की आखरी मुद्दत दी गई। अधिकारियों के अनुसार नोटिस की मुदत पूर्ण होने के बाद भी अवैध जुडाव या गतिविधि शुरू रहेगी तो ऐसे युनिटों के सामने सिलिंग समेत की कडी कानूनी कार्रवाई शुरू कि जायेगी। म्युनिसिपल के यह आक्रमक अभियान से अवैध गतिविधि करने वाले एकम संचालकों में खलबली मच गई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments