Monday, September 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएडीओ पंचायत मोईनुद्दीन सिद्दीकी की 30 साल की तैनाती पर उठे सवाल,...

एडीओ पंचायत मोईनुद्दीन सिद्दीकी की 30 साल की तैनाती पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच के आदेश

मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट स्टेट सब एडिटर संतकबीरनगर/ उत्तर प्रदेश

अपर आयुक्त ने पंचायती राज विभाग के जेडी को सौंपी जांच, आय-सम्पत्ति से लेकर वित्तीय अनियमितताओं और पुराने प्रकरणों की होगी पड़ताल

संतकबीरनगर।15 सितंबर 2026। जनपद में तैनात एडीओ पंचायत मोईनुद्दीन सिद्दीकी की लगभग 30 वर्षों से विभिन्न विकासखंडों में तैनाती को लेकर उठे सवालों पर अब जांच के निर्देश दिए गए हैं। अपर आयुक्त बस्ती मंडल ने मामले की जांच के लिए बस्ती मंडल के पंचायती राज विभाग के जेडी (संयुक्त निदेशक) को निर्देशित किया है शिकायत में अधिकारी के लंबे कार्यकाल, वर्ष 2020 के निलंबन प्रकरण, टेमा रहमत ग्राम पंचायत में करीब 5,78,870 रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता, सेमरियावां प्रकरण तथा विभिन्न विकासखंडों में कराए गए विकास कार्यों की जांच की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता ने सेवा अभिलेखों, स्थानांतरण-पदस्थापना से संबंधित पत्रावलियों, संपत्तियों एवं वार्षिक संपत्ति विवरण का परीक्षण कराने के साथ ही संबंधित विकास कार्यों का विशेष वित्तीय एवं तकनीकी ऑडिट तथा भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है।

अपर आयुक्त द्वारा जेडी पंचायती राज को जांच के निर्देश दिए जाने के बाद अब जांच अधिकारी द्वारा शिकायत में उठाए गए बिंदुओं और संबंधित सरकारी अभिलेखों का परीक्षण किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के बाद ही लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments