मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत के उधना दरवाजा क्षेत्र में रिलायन्स मोल के सिनेमा घर में से फिल्म देखकर लौट रहे 13 युवक गत रोज देर रात लिफ्ट में फंस गए। लिफ्ट रूक साने से सांस लेने में दो युवकों को तकलीफ का सामना करना पडा।
दमकल विभाग सूत्रो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उधना क्षेत्र में गणेश उत्सव मना रहे 13 मित्र गत रोज देर रात रिलायन्स मोल में आने वाली सिनेमाघर में गुजराती फिल्म देखने गए थे। फिल्म पूर्ण होने के बाद देर रात करीब 2-56 बजे लिफ्ट द्वारा नीचे उतर रहे थे उस दौरान अपर बेजमेन्ट के पास टेकनिकल खामी के कारण लिफ्ट अचानक बंद हो गई।
मोल बंद होने से आसपडौश के कोई व्यक्ति मदद के लिए उपस्थित नहीं थे। बेजमेन्ट में मोबाईल नेटवर्क भी नहीं आ रहा था जिससे संपर्क करना मुश्किल था। लिफ्ट संपूर्ण बंद हो जाने से अंदर सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और गभराहट हो रही थी। थोडे क्षण के बाद एकाद मित्र के मोबाईल में नेटवर्क आने से उन्होंने तत्काल दमकल विभाग को फोन कर स्थिति के बारे में बताया।
दमकल विभाग के ओफिसर जीग्नेश पटेल टीम के साथ तत्काल स्थल पर पहुंच गए और पौने घण्टे तक मेहनत कर फंसे हुए सभी मित्रों को बाहर निकाला। दो मित्रों को सांस लेने में तकलीफ होने पर उसके शरीर पर बूरा प्रभाव पडा था किन्तु बाहर आने के बाद स्थिति नोर्मल हो गई। फंस गए युवकों में जीतेन्द्र, हर्ष, अभिषेक, शुभम, मिहिर, भूपेश, जीग्नेश, उमंग, परेश, जय, धवल, किरीट और संतोष शामिल है।

