मूकनायक/राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
करौली /राजस्थान
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती को ध्यान में रखते हुए सचिन गुलपाड़िया (निवासी- पापटियान का पूरा, हिंडौन सिटी) को करौली जिले का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने सचिन गुलपाड़िया के सामाजिक कार्यों, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी इस नियुक्ति पर सचिन गुलपाड़िया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सचिन गुलपाड़िया ने कहा, “पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। करौली जिले में पार्टी की नीतियों, विचारों और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर व मान्यवर कांशीराम साहब के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाना तथा आम जनता, शोषितों, पीड़ितों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”
सचिन गुलपाड़िया की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

