लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर । शासन के जारी आदेश के खिलाफ हड़ताल शुरू की गई है। मोहनलालगंज की रजिस्ट्री अब कैसरबाग में होगी, इसी फैसले का विरोध कर रहे हैं अधिवक्ताओं ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किये गये शासनादेश संख्या 39/226/1552(1) 94-1-2026-312(25)/2022 दिनांक 04.08. 2026 में शासन ने उप निबंधक कार्यालय के अधिकार क्षेत्र से संबंधित जारी नए आदेश का बार एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया है।
बार एसोसिएशन ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। महामंत्री रामलखन यादव ने बताया कि शासन ने मंगलवार को आदेश जारी कर मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र की संपत्तियों के पंजीकरण का अधिकार जिला लखनऊ के सभी उप निबंधकों को भी दे दिया है। मोहनलालगंज बार एसोसिएशन ने इसे स्थानीय उप निबंधक कार्यालय के अधिकार क्षेत्र पर अतिक्रमण बताया है। कहा कि बुधवार से अधिवक्ता तहसील परिसर में कोई भी न्यायिक अथवा राजस्व संबंधी कार्य नहीं करेंगे।
साथ ही कहा यह शासनादेश मोहनलालगंज उपनिबंधक कार्यालय के अधिकार क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है और मोहनलालगंज बार एसोसिएशन में पंजीकृत अधिवक्ताओं के अधिकारो पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, मोहनलालगंज क्षेत्र में रहने वाले जनमानस पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है दूसरे क्षेत्र के निबंधन कार्यालय में मोहनलालगंज क्षेत्र की सम्पत्तियों की रजिस्ट्री होने से धोखाधडी को बढावा मिलेगा।
उपरोक्त ओदश पारित करने से पूर्व मोहनलालगंज क्षेत्र के अधिवक्ताओं व उपनिबंधक कार्यालय मोहनलालगंज क्षेत्र में आने वाली जनता के साथ बैठक कर और उनकी राय लेकर सबकी सहमति के आधार पर अधिवक्ताओं व जनता की सुविधाओं को देखते हुये आदेश पारित किया जाना चाहिए था जो नही किया गया मोहनलालगंज क्षेत्र से क्षेत्रवासी व मोहनलालगंज के अधिवक्तागण ऐसे आदेश की घोर निन्दा एवं भर्त्सना करते है और इस गलत एवं काले आदेश को वापस लेने का अनुरोध करते हैं।

