Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया के बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली के...

बलिया के बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में ली अंतिम सांस

मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट उप संपादक उत्तर प्रदेश बालिया/उत्तर प्रदेश

बलिया। उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए बुधवार को एक दुखद खबर सामने आई। बलिया रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया उन्होंने दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था।

उमाशंकर सिंह अपनी सादगी, जनसरोकारों और क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए जाने जाते थे वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने बलिया सदर सीट से बसपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी प्रदेश में बसपा को केवल एक सीट मिली थी और उमाशंकर सिंह पार्टी के इकलौते विधायक बने थे विधानसभा में उन्होंने जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए।

उनके निधन की सूचना मिलते ही समर्थकों, शुभचिंतकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर रहे हैं बलिया में भी शोक का माहौल है जहां उनके समर्थक और स्थानीय लोग उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

उमाशंकर सिंह का राजनीतिक जीवन संघर्ष और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा उन्होंने अपने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार आवाज उठाई उनके निधन से बसपा को बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है वहीं बलिया ने अपना एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि खो दिया है।

फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से बलिया लाने की तैयारी की जा रही है अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के कार्यक्रम की जानकारी परिवार की ओर से जल्द जारी किए जाने की संभावना है उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रिक्त हो गया है समर्थकों का कहना है कि उमाशंकर सिंह की सादगी, जनसेवा और जनता के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments